शिवपुरी : 14 जनवरी को सशस्त्र सेनाबलो का वेटरन्स डे सेलिब्रेशन एवं मेडिकल कैंप तात्या टोपे ग्राउंड पर लगाया गया।

Goonjta Bharat
0



14 जनवरी को सशस्त्र सेनाबलो का वेटरन्स डे सेलिब्रेशन एवं मेडिकल कैंप तात्या टोपे ग्राउंड पर लगाया गया।

शिवपुरी :  इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि सशस्त्र सेना बलों का वेटरन्स डे सेलिब्रेशन 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे शहीद तात्या टोपे ग्राउंड पर मनाया गया। 

 ग्वालियर सेना अस्पताल से डॉक्टर साहब आकर के मेडिकल कैंप में मेडिकल चेकअप किया एवं दवाइयां भी दी। 

इस दौरान स्टेशन कमांडर की तरफ से ग्वालियर से फील्ड रेजीमेंट के अधिकारी एवं जवान वरिष्ठ पूर्व सैनिकों, वीर नारी, वरिष्ठ विधवाओं का सम्मान किया गया । 

इस दौरान मेजर अखिल जी, कप्तान अंकुश झा, सूबेदार अमृत लाल यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सब कप्तान मेजर सी के चतुर्वेदी (सेवानिवृत) प्रेसिडेंट Ivo जिला शाहपुर, सब मेजर चन्दर प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत) वरिष्ठ वेटेरन मंचसीन रहें। 

सभी ने अपने अपने उदबोधन में सेनाबल के कर्मनिष्ठ व परिवार पर प्रकाश डाला।

इस दौरान मंच पर श्रीमती कीर्ति शर्मा पत्नी शहीद अमर शर्मा, श्रीमती राम कली शर्मा पत्नि स्व. राम प्रसाद शर्मा, श्रीमती राम बाई पत्नि स्व. बाबू राम, श्रीमती कमला देविसेन पत्नि स्व. पूरन सेन, सब कप्तान मेजर सी के चतुर्वेदी (सेवानिवृत), सब मेजर हिमायतुल्ला खान ( सेवानिवृत), हवलदार कैलाश सिंह जादोंन (सेवानिवृत), सब कप्तान नरेन्द्र सिंह यादव ( सेवानिवृत), सब मेजर अशोक शर्मा (सेवानिवृत), हवलदार बृजेश राठौर (सेवानिवृत), हवलदार धर्मेंद्र राजावत (सेवानिवृत), हवलदार कैलाश सिंह यादव (सेवानिवृत) व हवलदार सतेंद्र शर्मा (सेवानिवृत) व पत्रकार मणिका शर्मा, पत्रकार मुकेश गौड़ व पत्रकार जसमंत का सम्मान किया गया।

 कार्यक्रम का सफल मंच संचालन गिरीश मिश्रा मामा द्वारा किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पंवार, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, कैप्टन हिमायतुल्ला खान, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, बदरवास तहसील अध्यक्ष महेश दास बैरागी, करैरा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, पिछोर तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश केवट, करैरा तहसील उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, वेटरन पुष्पेंद्र जोशी, वेटरन शिवकुमार समाधिया, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन मनोज दीक्षित, वेटरन मनोज कुमार शर्मा, वेटरन जितेंद्र जाट, वेटरन ताज भान सिंह परमार, वेटरन सुनील सिंह परमार, सूबेदार हरकिशोर धाकड़, एवं समस्त इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश आदि उपस्तिथ रहें।














एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)