कमल सिंह बाथम को अण्डर 19 बालिका राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे शानदार एम्पायरिंग के लिए किया गया सम्मानित।।
शिवपुरी ब्यूरो। 69 वीं राष्ट्रीय अण्डर 19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता हाल ही में शिवपुरी में संचालित की गई। जिसमें देश भर से 24 राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिसमें महाराष्ट्र, पंजाब, उ.प्र., राजस्थान, बैस्ट बंगाल, उड़ीसा, म.प्र., हरियाणा, दिल्ली, चण्डीगढ़ की बालिका खिलाड़ियों के बीच राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई जिसमें शिवपुरी के खेल विभाग के कॉर्डिनेटर कमल सिंह बाथम शेरा को उनकी शानदार एम्पायरिंग के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। फिर इस प्रतियोगिता में लगातार एम्पायरिंग करते नजर आए और बता दें कि कमल सिंह बाथम (शेरा) लगातार एम्पायरिंग करते आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही छतरपुर में भी अण्डर 14 वर्ग बालक कि क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उनका एम्पायरिंग के लिए उनका चयन किया गया था और राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व ग्वालियर डिवीजन की अण्डर 22 की क्रिकेट प्रतियोगिता में भी शानदार एम्पायरिंग करते दिखे उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, क्रीडा अधिकारी, चन्द्रशेखर बैमटे, यादवेन्द्र चौधरी, गिरीश मिश्रा मामा व शिवपुरी के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों व साथी एम्पायरों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाईयां दी है।
