शिवपुरी : केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का कपिल गुप्ता कपिल मोटर्स परिवार के द्वारा किया गया भव्य स्वागत। श्री बागेश्वरधाम कथा के भव्य आयोजन पर केंद्रीय मंत्री ने कपिल मोटर्स परिवार के भव्य आयोजन को सराहा।

Goonjta Bharat
0

 


केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का कपिल गुप्ता कपिल मोटर्स परिवार के द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

श्री बागेश्वरधाम कथा के भव्य आयोजन पर केंद्रीय मंत्री ने कपिल मोटर्स परिवार के भव्य आयोजन को सराहा।

शिवपुरी - अंचल शिवपुरी में ऐतिहासिक श्रीवाघेश्वर धाम कथा के भव्य आयोजन पश्चात शिवपुरी आगमन पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का कथा यजमान परिवार कपिल गुप्ता कपिल मोटर्स परिवार शिवपुरी के द्वारा अपने फतेहपुर स्थित टीवीएस प्रतिष्ठान पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीमंत के आगमन के साथ ही मेरे सरकार आए है प्रेरक गीत के साथ कपिल मोटर्स परिवार के द्वारा श्रीमंत की आगवानी की गई और जोरदार आतिशबाजी के साथ श्रीमंत प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां कपिल गुप्ता और उनके पिता रामप्रकाश गुप्ता के द्वारा गुलाब की बड़ी माला के साथ श्रीमंत का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही इस स्वागत से अभिभूत होकर श्रीमंत ने अपनी उदारता दिखाते हुए कपिल मोटर्स परिवार के भव्य श्रीबाघेश्वरधाम सरकार की कथा के भव्य और विशाल आयोजन को सराहा। इस अवसर पर एक बार फिर से कथा के मुख्य यजमान कपिल गुप्ता ने शिवपुरी में हुए ऐतिहासिक श्रीवाघेश्वरधाम कथा का पूरा श्रेय श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया और कहा कि इतना भव्य और बड़ा आयोजन श्रीमंत की प्रेरणा से ही संभव हो सका और आगे भी ऐसे कई आयोजन करने के प्रयास रहेंगे जिसमें श्रीमंत का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यहां पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी श्रीमंत ने कपिल गुप्ता से प्राप्त की और अनौपचारिक चर्चा करते हुए पूरे कपिल मोटर्स परिवार के साथ साझा फोटो शेषन कराया। इसके साथ ही श्रीमंत जिंदाबाद के जोर शोर के साथ नारे लगाकर श्रीमंत को विदा दी गई। यहां मौजूद सभी लोगों के प्रति कपिल गुप्ता कपिल मोटर्स परिवार के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)