शिवपुरी : माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भौंती में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीज, पंजीयन कराकर चिन्हित किए मरीज।

Goonjta Bharat
0

 


माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भौंती में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मरीज, पंजीयन कराकर चिन्हित किए मरीज।

शिवपुरी - आमजन के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मेगा स्वास्थ्य शिविर का लाभ मरीजों को दिलाने हेतु केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3053 रोटरी क्लब ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में सहयोगी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी के सहयोग से रोटरी मेडिकल मिशन शिवपुरी के अंतर्गत पिछोर क्षेत्र के ग्राम भौंती में पांचवा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सी शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इन्हीं मरीजों में से गंभीर मरीजों को चिन्हित किया गया जिनका उपचार 17 से 24 मार्च तो आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।



       रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी मेडिकल मिशन केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री सिंधिया के अथक प्रयास से मध्यप्रदेश शासन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 रोटरी क्लब ग्वालियर और रोटरी क्लब शिवपुरी के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कैंप क्रमांक 5 का आयोजन ग्राम भौती पिछोर स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया गया जिसमें शिवपुरी रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपेश सांखला सहित संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप वैश्य, सचिव मनीष गोयल एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कैंप का शुभारंभ किया गया, इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों एवं रोटरी अध्यक्ष दीपेश सांखला व सचिव मनीष गोयल द्वारा उपस्थित लोगों को कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर स्वास्थ्य लाभ देने की अपील की एवं आगे मुख्य कैंप 17 मार्च से 24 मार्च के लिए अपने सामुदायिक केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन की सुविधा के बारे में भी बताया गया, साथ ही कोई भी परेशानी होने पर अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम सरपंच का सहयोग लेने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ का रोटरी उपाध्यक्ष दिलीप वैश्य द्वारा सहयोग हेतु धन्यवाद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)