गुना : वैश्य कैलेंडर 2026 का विमोचन समारोह संपन्न। वैश्य समाज की ताकत ही हमारा मुख्य उद्देश्य - राजेश अग्रवाल।

Goonjta Bharat
0

 


वैश्य कैलेंडर 2026 का विमोचन समारोह संपन्न।

वैश्य समाज की ताकत ही हमारा मुख्य उद्देश्य - राजेश अग्रवाल।

गुना। मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2026 के बहुरंगीय कैलेंडर का प्रकाशन जिला मुख्यालय गुना में किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके निवास सांवरा हाउस फेस - 1 चौधरन कॉलोनी गुना पर ज़िला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई । जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में वैश्य समाज बधुओं के सुख दुःख की चिंता की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को तहसील स्तर तक सदस्यता वृद्धि पर विशेष ज़ोर देने हेतु भी कहा गया जिससे संगठन को सशक्त बनाया जा सके और संगठन की ताकत ही हमारा मुख्य उद्देश्य है । तत्पश्चात् सभी वैश्य घटक समाज अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैश्य कैलेण्डर 2026 का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।बैठक में उपस्थित जनों द्वारा कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियो से इन्हें जल्द से जल्द सभी सदस्यों तक पहुचाने का आव्हान किया । ज़िलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कैलेंडर का वितरण पदाधिकारियो का सदस्यों से सम्पर्क का प्रमुख माध्यम भी है। इसलिए इस कार्य को प्रमुखता से करें। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत अग्रवाल, ज़िला प्रभारी इंजी. डी.एन.नीखरा, जिला महामंत्री विकास जैन नख़राली, नगर अध्यक्ष जेनेन्द्र कुमार जैन, युवा इकाई संभागीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ज़िलाध्यक्ष नवल सोनी, महामंत्री मयंक विजयवर्गीय , अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल सचिव इंजी. अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल सराओगी समाज के अध्यक्ष राजू टोंग्या, विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय सचिव प्रणय विजयवर्गीय के.एन. बंसल सहित बड़ी संख्या में वैश्यजन उपस्थित रहे। अंत में आभार जिला महामंत्री विकास जैन ने माना । 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)