शिवपुरी : निखिल और गौरव ने जीता सीनियर संभागस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता।

Goonjta Bharat
0

 


निखिल और गौरव ने जीता सीनियर संभागस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता।

हाल ही में खेल परिसर के इनडोर हाल में हैप्पी क्लब द्वारा तीन वर्गों में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पुरूष ओपन युगल बैडमिंटन, एकल पुरुष बैडमिंटन, पुरुष युगल सीनियर वर्ग जिसमें संभाग दतिया गुना ग्वालियर शिवपुरी के लगभग 70 खिलाड़ियों ने सहभागिता की इस प्रतियोगिता में युगल मैच लीग कम नॉकआउट एवं एकल वर्ग के मैच नॉकआउट के आधार पर मैच खेले गए

 *ओपन सीनियर युगल वर्ग में* शिवपुरी के निखिल चौकसे एवं गौरव परमार की जोड़ी ने अपने पुल के सभी मैचेस जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।

जिसमें उनका मुकाबला ग्वालियर एल.एन.आई.पी के मनमोहन सिंह कुशवाहा एवं एजी ऑफिस के गौरव प्रताप सिंह से टूर्नामेंट का एक शानदार मुकाबला हुआ जिसमें निखिल और गौरव ने 21- 11, 17- 21,21- 17 प्रतियोगिता के एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे पूल से सजल और आंचल की जोड़ी फाइनल में पहुंची फाइनल में निखिल और गौरव ने हैप्पी क्लब के सजल और आंचल को 2- 0 से सीधे सेटों से शिकस्त देकर हैप्पी क्लब की विजेता ट्रॉफी एवं 11000 रुपय की धनराशि अपने नाम की।

 *पुरुष ओपन युगल प्रतियोगिता* गौरव परमार एवं विनीत सरोदे ने फाइनल में मनमोहन कुशवाहा एवं चिंतन को 2- 0से सीधे से सीटों से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की

 *पुरुष ओपन एकल प्रतियोगिता भी गौरव परमार ने जीती* ग्वालियर के गौरव परमार ने तीनों वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की एवं उन्हें *बेस्ट प्लेयर के अवार्ड* से भी नवाजा गया।।

इस प्रतियोगिता के सभी विजेता उपविजेता एवं सहभागी खिलाड़ियों को शिवपुरी शहर के सभी गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)