यूजीसी एक्ट के विरोध में 27 फरवरी से विशाल हस्ताक्षर अभियान, 1 मार्च को निकलेगा मशाल जुलूस
शिवपुरी। कथित काले कानून यूजीसी (UGC) एक्ट और भेदभावपूर्ण नीतियों के विरोध में ‘राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन’ जिला शिवपुरी द्वारा 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन 1 मार्च को एक भव्य मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा।
संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह आंदोलन यूजीसी एक्ट के प्रावधानों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। संगठन से जुड़े शत्रुघ्न सिंह तोमर ने बताया कि तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन का समर्थन जुटाया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
हस्ताक्षर अभियान: 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक
समय: प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
स्थान: शिवपुरी टॉकीज के नीचे, माधव चौक चौराहा, शिवपुरी
मशाल जुलूस: 1 मार्च 2026 (रविवार) को
संगठन ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है। स्थल पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए टेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
तोमर ने कहा कि योग्यता की अनदेखी और समाज को विभाजित करने वाली नीतियां राष्ट्रहित में नहीं हैं। संगठन ने जिले के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लें और 1 मार्च को आयोजित मशाल जुलूस में शामिल होकर अपना समर्थन दर्ज कराएं।
