देहात पुलिस को अज्ञात चोरों की बड़ी चुनौती।
खेड़ापति मंदिर के निकट डी आर डेयरी के ताले तोड़, नग़दी ले भागे चोर।
शिवपुरी - शहर के पुलिस थाना देहात क्षेत्र के लिए अज्ञात चोर चुनौती बन रहे हैं। मंगलवार बुधवार की बीती रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा श्री खेड़ापति मंदिर के निकट स्थित डी आर डेयरी के तले चटकाकर अज्ञात चोर नगदी के भागें। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलते वक्त दुकानदार को लगी तब पुलिस थाना देहात को शिकायत दर्ज कराई गई।
जानकारी के अनुसार दया थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ापति मंदिर के निकट डी आर डेयरी के नाम से दुकान का संचालन दीपेश राठौर पत्र स्वर्गीय दुर्गादास राठौड़ निवासी झांसी रोड शिवपुरी के द्वारा किया जा रहा है। रोज की बातें मंगलवार की रात्रि को दुकान बंद करने के बाद दीपेश अपने घर चले गए और जब अगली सुबह बुधवार को दुकान खोलने उनका कर्मचारी आया तो उसने दुकान के ताले टूटे हुए पाया और दुकान की शटर ऊपर उठा पाया। जिस पर तत्काल दुकान संचालक दीपेश राठौर को सूचना दी गई उन्होंने देखा की दुकान के गले में रखें 7000 रुपए अन्य ग्राहकों से आए हुए गैल में रखे ₹8000 इस तरह 15000 रुपए भी अज्ञात चोर ले उड़े, साथी दीपेश का पर्स जिसमें कुछ कागजात और पैसे भी रखे हुए थे वह भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिए और पर्स खाली वही छोड़ दिया इसके अलावा दुकान के अन्य फर्नीचर में लगे दरवाजा को खोला गया और उसमें से नगदी व अन्य सामग्री की तलाशी की गई और पूरा सामान बिखेर कर अज्ञात चोर दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। अपनी दूध डेयरी दुकान में हुई चोरी को लेकर दीपेश राठौर ने पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामला विवेचना भेज लिया है। बता दे कि अज्ञात चोरों की यह वारदात पुलिस थाना देहात के लिए एक चुनौती के समान है, क्योंकि समीप में ही आस्था का केंद्र बिंदु श्री खेड़ापति मंदिर है ऐसे में यदि अज्ञात चोरों के द्वारा इस दुकान के अलावा मंदिर को भी निशाना बनाकर चोरी करते तो यहां धार्मिक भावना भी भड़क सकती थी। ऐसे में पुलिस के लिए इन अज्ञात चोरों को तलाशना बहुत आवश्यक हो गया है ताकि यह अपराधी किसी और बड़ी घटना को अंजाम न दे सके।


