शिवपुरी में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: देवकीनंदन ठाकुर जी करेंगे कथा, योगी-सिंधिया सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
शिवपुरी। धर्म, भक्ति और सेवा के संगम के साथ शिवपुरी एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नीलमणि दास जी महाराज (खेड़ापति दरबार) ने प्रेस वार्ता में आगामी श्रीमद् भागवत कथा एवं 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ के भव्य आयोजन की घोषणा की।
यह आयोजन 19 से 25 मार्च तक झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड में संपन्न होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
देवकीनंदन ठाकुर जी सुनाएंगे कथा, VVIP अतिथियों का होगा आगमन
प्रेस वार्ता में बताया गया कि विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर कथा व्यास के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन में राजनीति और अध्यात्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
योगी आदित्यनाथ
डॉ. मोहन यादव
ज्योतिरादित्य सिंधिया
स्वामी नीलमणि दास जी ने बताया कि इनके अतिरिक्त अनेक विद्वान संतों के आशीर्वचन भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे।
भक्ति के साथ सेवा: 11 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह
आयोजन की विशेषता केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार भी है। समापन अवसर 26 मार्च को 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जिससे यह महोत्सव सेवा और मानवता का संदेश भी देगा।
कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल
11 मार्च — सुबह 10 बजे: बलारी माता मंदिर से महायज्ञ स्थल तक भव्य पदयात्रा
18 मार्च — सुबह 10 बजे: महाराज राजेश्वरी दरबार से विशाल कलश यात्रा
19–25 मार्च —
दोपहर 2 से 5 बजे: श्रीमद् भागवत कथा
रात्रि 8 से 11 बजे: भजन संध्या
26 मार्च — 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह
स्वामी नीलमणि दास जी महाराज ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रीय जनता से सपरिवार उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महाकुंभ में सहभागिता निभाने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
