पोहरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से गांव-गांव, घर-घर चलो शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है। आज पोहरी विधानसभा के ग्राम खोरघार, खेरोना, नरैयाखेड़ी, जाफरपुर और ग्राम जमोनिया में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। वर्तमान समय में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। बिना पर्ची व बिना खर्ची का लाभ प्रदेश के युवाओं को सीधा मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सिंह चौहान प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं व परियोजनाएं निरंतर बनाई जा रही हैं। आज भारत देश का नाम पूरे विश्व में बड़े गौरव व सम्मान के साथ लिया जा रहा है जोकि संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों के पेंपप्लेट वितरित किए जा रहे हैं। गांवों में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामवसियों द्वारा महामंत्री सोनू बिरथरे का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादोन ने भी संबोधित किया व संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि रावत द्वारा और आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अतर सिंह यादव द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोर्चों के पदाधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।