श्योपुर : आज दिनांक 30 जून 2023 से 3 माह के लिये पर्यटकों का कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश प्रतिबंधित।

Goonjta Bharat
0


आज दिनांक 30 जून 2023 से 3 माह के लिये पर्यटकों का कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश प्रतिबंधित। 

1 अक्टूबर से फिर पर्यटक घूम सकेंगे कूनो सेंचुरी पार्क... 

 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक सभी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटको का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान अन्तर्गत पर्यटन वर्ष 2022-23 (01 अक्टूबर 2022 से 30 जून 2023 तक) में पीपलबावड़ी एवं अहेरा प्रवेश द्वार से 1608 भारतीय एवं 03 विदेशी, कुल 1611 पर्यटको द्वारा कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया गया।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटको की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। चीतो को खुले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है तथा पर्यटको हेतु जिस तरह से कूनो राष्ट्रीय उद्यान के आसपास पर्यटन सुविधाओं में वृद्धि हो रही है एवं गाईड आदि प्रशिक्षित किए जा रहे है उससे आगामी पर्यटन सत्र में पर्यटको की संख्या में ओर अधिक वृद्धि होने की संभावना है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)