कोलारस : भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान बोले जिलाध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

Goonjta Bharat
0

 


शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज कोलारस विधानसभा में हितग्राही व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब, शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहां देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे हैं। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे कार्यक्रम भाजपा द्धारा चलाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है| कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के गरीब कल्याण के रहे हैं। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी ने अपने परिवार अपनी नीति को दरकिनार कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है।



जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, नगर परिषद रन्नौद अध्यक्ष राजकुमारी कुशवाहा, विधानसभा विस्तारक परीक्षित शर्मा, मंडल अध्यक्ष कोलारस शेखर धाकड़, मंडल अध्यक्ष खरई कुबेर रावत, बदरवास मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल यादव, मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरसिंह सगर, अल्पकालीन विस्तारक कोलारस निखिल गुप्ता, खरई अल्पकालीन विस्तारक राहुल श्रीवास्तव, मंच संचालन रामसडैया, एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहिगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)