सदस्यता अभियान समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को जिला अध्यक्ष राजू बाथम व अभियान के प्रभारी गगन खटीक ने संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत व लगन से कार्य किया है और उनके इसी कार्य की वजह से आज लगभग 2,33000 भाजपा के सदस्य बनाए हैं इस उपलब्धि पर जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि अभी आराम करने का समय नहीं है अभी सदस्य टारगेट संख्या से थोड़े कम है कुछ दिन मेहनत करेंगे तो बचे हुए सदस्य भी जल्द बन जाएंगें।
अभियान के प्रभारी गगन खटीक ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और कहा कि हमें अभी रुकना नहीं है और लोगों को पार्टी से जोड़ना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अपने कामों की वजह से पहचानी जाती है इसलिए हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है लेकिन उन व्यक्तियों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को उनके पास तक जाना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम व अभियान के प्रभारी गगन खटीक के नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़े और यह सिलसिला अभी यही नहीं रुकने वाला है कार्यकर्ता और लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे। कार्यक्रम के अंत में आभार महामंत्री पृथ्वीराज यादव ने व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंच पर कोलारस विधायक महेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव तोमर, उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया आदि मौजूद रहे।