शिवपुरी : भरत पाल बने कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बने राकेश बघेल। पाल बघेल धनगर समाज की कार्यकारिणी का विस्तार।

Goonjta Bharat
0

 


पाल बघेल धनगर समाज की कार्यकारिणी का विस्तार

भरत पाल बने कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बने राकेश बघेल 

शिवपुरी : अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर समाज की कार्यकारिणी का कर मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उन्हें समाज सेवा का संकल्प दिलाया गया। कार्यकारिणी का विस्तार पाल बघेल धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष इंजी. गोपाल सिंह पाल दददा की अनुशंसा पर जिलाध्यंक्ष एडव्होकेट रामस्‍वरूप बघेल और युवा जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पाल बघेल समाज की कर्मचारी प्रकोष्ठ‍, व्यापार प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा एवं प्राइवेट स्कूल कोचिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें भरत पाल शिक्षक को कर्मचारी मोर्चा का जिलाध्यलक्ष नियुक्त किया गया है वहीं डॉ. अजेन्द्र सिंह पाल को कर्मचारी मोर्चा समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर राकेश बघेल ईटमा को नियुक्तन किया गया। प्राइवेट स्कूल, कोचिंग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष राजू पाल को वहीं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदार पवन पाल मनियर को दी गई। शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रघुवीर पाल, शिवपुरी युवा ब्लॉवक अध्यक्ष पद पर शशि पाल, कर्मचारी संघ शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह चंदेल को नियु‍क्त किया गया है। बदरवास ब्लॉक अध्य‍क्ष पद पर बहादुर सिंह पाल की नियुक्ति की गई है। जिला महामंत्री के रूप में विशाल सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण पाल एवं कर्मचारी संघ जिला उपाध्यक्ष खुशीराम बघेल फौजी को बनाया गया है। इस अवसर पर पाल बघेल समाज के होल्कर सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, एलआईसी जोनल क्लब मेंबर परसादी पाल, मेहरबान पाल, सुरेन्द्र बघेल, जिला सहमीडिया प्रभारी रामनिवास बघेल, पंजाब सिंह पाल, धमेन्द्र पाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)