हमारा हर कदम, हर आवाज किसान की न्याय की पुकार है: प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा अल्पप्रवास पर आए शिवपुरी।
शिवपुरी। भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत संगठन मंत्री के शिवपुरी प्रवास के दौरान जिले व संभाग के कार्यकर्ताओ से भेंट की। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़ के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत सत्कार करते हुए विदाई दी गई।
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़ ने बताया कि अल्प प्रभास पर आए सहज, सरल व्यक्तिव के धनी, कुशल संगठनकर्ता, संगठन शिल्पी, सामूहिक नेतृत्व, आत्मीयता व परिवार भाव से भारतीय किसान संघ के लिए श्रेष्ठ कार्यकर्ता तैयार करने वाले संघ प्रचारक व संगठन मंत्री मनीष शर्मा के क्षेत्र परिवर्तन के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भाईसाहब का अथिति रेस्टोरेंट छत्री रोड शिवपुरी में सम्मान किया।
बताया कि मनीष शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत किसानों की परिणामूलक आवाज को रखने वाला अग्रणी व सबसे अधिक सदस्यता वाला संगठन बना है। बता दे कि मनीष शर्मा बर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में भारतीय किसान संघ का काम संभालेंगे जिनका केन्द्र राजधानी रायपुर रहेगा।
मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की ताकत आप जैसे कार्यकर्ता हैं। आप ही वह दीपक हैं जो गाँव में आशा की रोशनी फैलाता है। हमारा हर कदम, हर आवाज किसान की न्याय की पुकार है। अगर सरकारें सुनने से इंकार करेंगी, तो हम अपने संगठन की ताकत से उन्हें सुनने पर मजबूर करेंगे। इसी संकल्प और किसान हित के ध्येय के साथ निरंतर कार्य करते रहें।
इस दौरान भारतीय किसान संघ के कल्याण सिंह यादव सम्भागीय अध्यक्ष, बृजेश सिंह धाकड़ जिलाध्यक्ष, बृजेश शर्मा जिलामंत्री, योगेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, दामोदर टोडा जिला कोषाध्यक्ष,दीपेंद्र सिंह पाल जिला सहप्रचार प्रसार प्रमुख व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।