पोहरी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर।

Goonjta Bharat
0

 


पोहरी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर।

पोहरी, शिवपुरी: नव-नियुक्त शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का मंगलवार को पोहरी में भव्य स्वागत किया गया। पोहरी विधानसभा अध्यक्ष दीवान सिंह बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया।

अपने प्रथम नगर आगमन पर मीडिया से बात करते हुए, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

मोहित अग्रवाल ने जिले में नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर गाज गिरी है, लेकिन अभी और लोगों पर भी कार्रवाई होनी बाकी है। यदि ऐसा नहीं होता है, तो आगे की रणनीति आंदोलन के रूप में होगी।

इस दौरान पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना, दीपक प्रधान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)