शर्मनाक! मुरैना में मां-बेटी के लिए 'वेश्या', 'छिनाल' जैसे शब्द, फेसबुक पोस्ट से हड़कंप।
डर्टी पॉलिटिक्स! पूर्व विवाद के चलते महिला और नाबालिग बेटी को बनाया निशाना, अश्लील पोस्ट।
फेसबुक पर 'अभद्रता' की हद पार।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग: महिला और 14 साल की बेटी की तस्वीरें गंदी गालियों के साथ की गई वायरल।
फेसबुक पर महिला और नाबालिग बेटी के खिलाफ अश्लील पोस्ट, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज।
मुरैना में महिला की शिकायत पर फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज।
मुरैना। वनखण्डी रोड, मुरैना की एक 44 वर्षीय महिला ने सिटी कोतवाली थाने में उपस्थित होकर एक व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक पर उनके और उनकी नाबालिग बेटी के विरुद्ध अश्लील पोस्ट और टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक लिखित आवेदन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि रोटरी क्लब के सदस्य बताए जा रहे आकाश चांदिल ने उनके बारे में भी 'वेश्या', 'छिनाल' जैसे अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
साथ ही उनकी 14 वर्षीय बेटी के कुछ फोटो और वीडियो को अश्लील गालियों के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनका आरोपी से पूर्व में विवाद था, जिसका विरोध उन्होंने सोशल मीडिया पर मर्यादित शब्दों में किया था। इसके बावजूद, आरोपी ने उनके और उनकी नाबालिग बेटी के मान को ठेस पहुंचाते हुए अश्लील बातें पोस्ट कीं।
महिला की शिकायत पर, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी आकाश चांदिल के खिलाफ धारा 296, 79बी एनएस, 11आई/12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।


