शिवपुरी : सर्किल जेल शिवपुरी ने शिवपुरी, अधीनस्थ एवं सब जेल में भाईदूज पर्व के लिए जारी किये जरुरी दिशा निर्देश।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर भाईदूज के दिन सर्किल जेल शिवपुरी एवं अधीनस्थ आने वाली जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पाहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा, चांचौडा में निरूद्ध बंदियों की दिनांक 23.10.2025 को होने वाली खुली मुलाकात के संबंध में समस्त परिजनों को सूचित किया जाता है कि होने वाली खुली मुलाकात के संचालन हेतु निम्न लिखित दिशा-निर्देश
जारी किये जाते है:-
01. पुरूष बंदियों से मुलाकात हेतु उनके परिवार की केवल महिला सदस्यों व 06 वर्ष से कम आयु बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जायेगा ।
02. बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किया गया है। समय पूर्ण होने उपरांत मुलाकाती परिजन को स्वतः जेल से प्रस्थान करना होगा।
03. मुलाकात का समय प्रातः 09:30 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा ।
04 बंदियों के परिजन पहचान हेतु जैसे आधारकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पेनकार्ड आदि में से कोई एक अनिवार्य रूप से साथ लेकर आवें ।
05. अपने - अपने कीमती सामान पर्स, मोबाईल, रूपया-पैसे इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट पर प्रवेश करें। उक्त सामग्री जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी एवं किसी भी सामग्री के खो जाने या गुम हो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबाबदारी नही रहेगी।
06. मुलाकात के दौरान केवल मिठाई, गजक, सोनपपड़ी मिठाई 250 ग्राम अंदर ले जाना अनुमत किया गया है। बाहर के बने हुये भोजन अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी ।
07. जेल प्रशासन द्वारा पूजा की थाल उपलब्ध कराई जावेगी जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि सामग्री रहेगी।
08. कैदी से मुलाकात हेतु आने वाले सभी परिजन (बहन) बाहर एकत्रित हो जायें उसके उपरांत ही मुलाकात करें। बार-बार एक ही बंदियों को मुलाकात स्थल पर बुलाया नही जावेगा, केवल एक बार में ही मुलाकात करें।
09. नगद रूपये बंदियों को देना सख्त मना है। इस प्रकार का कृत्य करने पर मुलाकात प्रतिबंधित कर दी जायेगी साथ ही बंदी के विरूद्ध जेल अपराध दर्ज किया जावेगा ।
10. कृपया मुलाकात हेतु जेल गेट पर प्रवेश के समय तलाशी देना आवश्यक होगा, जिसमें सहयोग देवें । जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिये है, अतः किसी भी प्रकार का विवाद न करें अन्यथा कानूनी / वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी ।
11. भाई दूज पर्व की सुचारू व्यवस्था हेतु समय-समय पर दिये गये निर्देशों का पालन करें एवं त्योहार के उत्साह को आन्नदित बनाये रखने हेतु जेल अधिकारी / कर्मचारियों का सहयोग करें ।
उक्त सूचना जनहित में एवं परिजनों को परेशानी से बचने के उद्देश्य जारी की जा रही है ।
