बागेश्वर धाम समिति शिवपुरी के द्वारा बागेश्वर धाम में भव्य हनुमान चालीसा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे “जय बजरंग बली” के जयकारे।

Goonjta Bharat
0

 


बागेश्वर धाम समिति शिवपुरी द्वारा बागेश्वर धाम में भव्य हनुमान चालीसा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे “जय बजरंग बली” के जयकारे।

शिवपुरी। बागेश्वर धाम समिति शिवपुरी के तत्वावधान में रविवार को बागेश्वर धाम में भव्य संगीत मय हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 150 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के सदस्य दो बसों एवं तूफ़ान वाहनों से प्रातः 5 बजे मां राजराजेश्वरी मंदिर से रवाना हुए।

यात्रा का प्रथम पड़ाव पीताम्बरा माई, दतिया रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु राम राजा सरकार, ओरछा के दर्शन हेतु पहुँचे। ओरछा से दर्शन लाभ लेने के बाद शाम 6 बजे सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए गए।

दर्शन उपरांत बागेश्वर धाम परिसर में संगीत मय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें भक्तिभाव से ओतप्रोत माहौल निर्मित हो गया।

इस अवसर पर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती साधना गुप्ता को समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती आरती शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

इस समिति के प्रमुख हरिकृष्ण शर्मा ,उत्तम बंसल, डाक्टर आर के सोनी , प्रकाश राठौर राजू राठौर, साधना गुप्ता, संगीता गौतम ,आरती गौतम, साधना शर्मा, नीलिमा विश्वास, ममता शर्मा,तनूजा गर्ग ‌है।

कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और रात्रि 1 बजे शिवपुरी के लिए प्रस्थान किया।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम समिति, शिवपुरी की स्थापना अध्यक्ष संजय गौतम द्वारा लगभग दो माह पूर्व की गई थी। समिति में 300 से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़कर हर आयोजन में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)