बदरवास: सूने मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, परिवार के ससुराल जाने पर हुई वारदात।

Goonjta Bharat
0

 


बदरवास: सूने मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, परिवार के ससुराल जाने पर हुई वारदात।

​शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे की श्रीराम कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक परिवार सहित ससुराल गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


21 अक्टूबर को गए थे ससुराल

श्रीराम कॉलोनी निवासी माखन केवट ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 21 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी के साथ इंदार गांव स्थित ससुराल गए थे।


​लौटने पर टूटा मिला ताला

22 अक्टूबर की सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे बक्से भी कुछ दूरी पर खेत में पड़े मिले।


लाखों का माल चोरी

चोरों ने घर से चांदी की दो जोड़ी पायल, कमर पेटा, हाथों के पट्टे, बच्चों के हाथों के आठ जोड़ी चूड़े, पांच जोड़ी बिछुडी, बच्ची के गले की तीन हाय, सोने के बाला, सोने का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

​पीड़ित माखन केवट की शिकायत पर बदरवास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)