शिवपुरी : विधिक जागरूकता बढ़ाने हेतु शिविर आयोजित।

Goonjta Bharat
0

 


विधिक जागरूकता बढ़ाने हेतु शिविर आयोजित।

नागरिकों में विधिक चेतना और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। यह शिविर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेंद्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुए।

शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में दर्शिका पब्लिक स्कूल सतनवाड़ा और शासकीय माध्यमिक विद्यालय कांकर में किया गया। छात्रों और शिक्षकों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य, गुड टच-बैड टच की जानकारी, निशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, मध्यस्थता योजना और आदिवासियों के संरक्षण हेतु नालसा की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

दर्शिका पब्लिक स्कूल के दिव्यांग छात्र कान्हा का भी उत्साहवर्धन किया गया और शिक्षा में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टॉफियाँ वितरित कर सम्मानित किया गया और सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)