शिवपुरी / सतनवाड़ा में खुलेगा उप डाकघर: प्रहलाद भारती। ​केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जताया आभार।

Goonjta Bharat
0

 


सतनवाड़ा में खुलेगा उप डाकघर: प्रहलाद भारती।

​केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जताया आभार।

पोहरी: पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सतनवाड़ा के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। यहां जल्द ही उप-डाकघर (Sub Post Office) प्रारंभ होगा। यह स्वीकृति केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गुना-शिवपुरी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रदान कर दी गई है।

​पूर्व विधायक प्रहलाद भारती की मांग पर केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने यह पहल की है। भारती ने बताया कि केंद्रीय संचार मंत्री की स्वीकृति के उपरांत अब सतनवाड़ा में उप-डाकघर प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

​10 जुलाई 2025 को पूर्व विधायक भारती ने दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया से मुलाकात की थी और सतनवाड़ा में उप-डाकघर प्रारंभ करने की मांग रखी थी। विभागीय औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद, अब यह स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

ग्रामीणों को मिलेंगी ये सुविधाएं:

पूर्व विधायक भारती ने बताया कि सतनवाड़ा में उप-डाकघर खुलने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को डाक सेवा की सुविधा मिलेगी। इससे सतनवाड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आसानी से फंडिंग, कैश मैनेजमेंट, बैंकिंग, बीमा और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सकेगा।

​इससे किसान, मजदूर, महिलाएं, कामकाजी परिवार, महिला समूह और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही लाभान्वित होंगे। साथ ही, आधार कार्ड अपडेशन और नवीन आधार कार्ड बनवाने जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। उप-डाकघर प्रारंभ होने पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की डिजिटल पेपरलेस बैंकिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।

​पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हृदय से आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)