शिवपुरी : एबीवीपी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज व यूआईटी सतनवाड़ा में बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी की आयोजित।

Goonjta Bharat
0

एबीवीपी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज व यूआईटी सतनवाड़ा में बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी की आयोजित।

गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय व यूआईटी सतनवाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में धरतीआबा बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह अतुल शर्मा ने बिरसा मुंडा जी के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला वहीं यूआईटी सतनवाड़ा कॉलेज में प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार ने बिरसा मुंडा जी की जीवनी को छात्रों के बीच रखा वक्ताओं ने बताया कि बिरसा मुंडा जी ने किस प्रकार वनवासी समाज को संगठित कर अंग्रेजो के विरुद्ध आजादी की लड़ाई के लिए तैयार किया व जनजातीय समाज के धर्म परिवर्तन को लेकर उन्होंने मिशनरी का बहिष्कार करने का कार्य किया।





 वहीं थाना प्रभारी सतनवाड़ा सुनील राजपूत ने छात्रों को महापुरुषों से सीख लेकर जीवन को सार्थक करने की बात कही, कार्यक्रमों में पॉलिटेक्निक कॉलेज अध्यक्ष कपिल गुर्जर व मंत्री महेश रजक, यूआईटी कॉलेज अध्यक्ष आयुष दुबे व मंत्री अभय जादौन समेत बड़ी संख्या में प्राध्यापक विद्यार्थी मौजूद रहे, गौरतलब है कि विद्यार्थी परिषद जिलेभर के सभी महाविद्यालयों में साप्ताहिक श्री बिरसा मुंडा जी की जयंती के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)