शिवपुरी : पत्रकार हितों के लिए कार्यरत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई की पत्रकारों के लिए पहल। प्रांतीय आह्वान पर 21सूत्रीय मांगों में से प्रमुख 6 मांगों को लेकर पुन: सौंपा स्मरण पत्र ज्ञापन।

Goonjta Bharat
0

 


पत्रकार हितों के लिए कार्यरत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई की पत्रकारों के लिए पहल।

प्रांतीय आह्वान पर 21सूत्रीय मांगों में से प्रमुख 6 मांगों को लेकर पुन: सौंपा स्मरण पत्र ज्ञापन।

शिवपुरी-पत्रकार हितों के लिए कार्यरत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा प्रांतीय आह्वान पर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर 21 सूत्रीय मंागों में से प्रमुख 6 मांगों को लेकर स्मरण पत्र ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम आनंद सिंह राजावत को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के निवृृत्तमान प्रदेश कार्य.सदस्य एवं जिला प्रभारी मेहताब सिंह तोमर, निवृ.संभागीय कार्य. अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), निवृ.जिलाध्यक्ष रशीद खान (गुड्डू), कोषाध्यक्ष मणिकांत शर्मा, लवकुश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे जिन्होंने प्रांतीय आह्वान पर प्रमुख मांगों को शीघ्र लागू किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला प्रभारी मेहताब सिंह तोमर के द्वारा किया गया।

*पत्रकार हितों के लिए यह है 6 प्रमुख मांगे*

पत्रकार हितों को लेर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शिवपुरी के द्वारा जिन प्रमुख 6 मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया उसमें पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाए, भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि जिसे तत्कालीन कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने हमसे छीन लिया था हमें वापस की जाए, पत्रकार पेंशन योजना श्रद्धा निधि योजना में अधिमान्यता होने की शर्त हटाए जाऐं और उसे आजीवन देने का नियम बनाया जाए, मध्यप्रदेश के पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने की नियत से हमारे संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता प्रदान की जावे साथ ही प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के टोलनाकों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल फ्री सुविधा प्रदान की जावे एवं पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को नि:शुल्क करके सभी पत्रकारों को इसका लाभ पहुंचानेे की योजना घोषित की जावे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)