करैरा:- नगर मे जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो कृषि उपज मंडी से मञ उच्चाचरण एवं पूजन कर कलश यात्रा कृषि उपज मंडी से डीजे बैंड बाजो एवं बग्गियों के साथ प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो नई तहसील, पुलिस लाइन, पुलिस चौकी, बीज भंडार रोड ,नया बस स्टैंड ,पुराना बस स्टैंड, फूटा तालाब, गांधी रोड, पुरानी तहसील एवं चाॅद दरवाजा होते हुए भव्य कलश यात्रा का समापन हुआ, मैंया के धाम पर भव्य कलश यात्रा के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत एवं फूल बरसा कर भव्य कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भव्य कलश याञा का नगर वासियों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा में हजारों महिला पुरुष एवं बुजुर्गो कलश यात्रा में अपना-अपना योगदान दिया। कलश यात्रा लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा तय की गई।
18 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चित्रलेखा जी द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी ,25 नवंबर 2025 को गरीब अशाय,गरीब,निर्धन 51 कन्याओं के विवाह जय माॅ बगीचा वाली मैया के धाम से किए जाएंगे बताया जाता है कि पिछले वर्ष धाम से 21 गरीब कन्याओं का विवाह पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार की कथा में संपन्न हुए थे.!!
