शिवपुरी : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का किया भव्य स्वागत।

Goonjta Bharat
0

 


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का किया भव्य स्वागत।

शिवपुरी। शिवपुरी में आये अल्प प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा मड़़वासा का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण पदाधिकारीयों ने चंद्रा कॉलोनी में देवेंद्र शर्मा के निज निवास पर गर्म जोशी से स्वागत किया, और सुरेंद्र शर्मा को अभिनंदनपत्र, शाॅल, श्रीफल , पुष्पवर्षा व पुष्मालाएं पहनाकर कर व आतिशबाजी चला कर तथा मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया।

  महावीर मुद्गल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संरक्षक के पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने कहा कि श्री शर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता है, जिन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्र सेवा और संगठन के कार्यों में लगाया है श्री शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर 1975 को बदरवास तेहसील के मड़वास गांव में एक सामान्य ब्राह्मण परिवार में कृष्णा शर्मा, राम स्वरुपिणी के यहां हुआ था।

     पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा बचपन से ही सामाजिक कार्य कार्यों में रुचि रखते थे छात्र जीवन में स्काउट, एनसीसी ,एन एस एस में सक्रिय रहे, तथा स्कूल की राज्य स्तरीय केम्पों में भी नेतृत्व किया तथा आनंदपुर ट्रस्ट के माध्यम से कोलारस व शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 1000 से अधिक ग्रामीणों के नेत्रों के सफल ऑपरेशन भी कार्रवाई। पंडित सत्यनारायण दीक्षित ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुरेंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है हमें उम्मीद है कि यह समाज के लोगों को सामाजिक क्षेत्र के साथ विशेष रूप से राजनीतिक क्षेत्र में ऊर्जावान लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। पंडित देवेंद्र नारायण टेडि़या नहीं बताया कि सुरेंद्र शर्मा ने संगठनात्मक यात्रा वर्ष 1990 में एक स्वयंसेवक के रूप में की और भी 1991 से2010 तक विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया।

2010 के बाद भाजपा संगठन में अपनी सेवाओं का विस्तार किया तथा उन्हें हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं के समन्वय का कार्य पूरी ईमानदारी से किया उसका फल आज भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर दिया है।


 20 21 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती के कार्यक्रम समन्वय के रूप में कार्य किया । 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने सुरेंद्र शर्मा के बारे में बताया कि शर्मा का जीवन एक समर्पित कार्यकर्ता, कुशल संगठन, और संवेदनशील समाज का उदाहरण है, जो निरंतर राष्ट्र और संगठन की सेवा में कार्यरत हैं। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं खुद को नेता नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज का बेटा और भाई मानता हूं। 

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पंडित हरगोविंद शर्मा राम प्रकाश शर्मा ओमप्रकाश समाधियां सुरेश पाराशर, कैलाशनारायण मुद्गल, नरेंद्र थापक, एनपी अवस्थी गजानंद शर्मा महेंद्र शर्मा डॉक्टर जे पी बिरथरे ,वीरेंद्र अवस्थी, रामसेवक गौंड सत्यनारायण दीक्षित यशवंत भार्गव ,प्रभु दयाल चतुर्वेदी ,हरि बल्लभ शर्मा राजेंद्र पांडे ए सुरेश शर्मा ऐचबाडा सुरेंद्र पाठक आदि विप्र बन्धुओं ने स्वागत कर बधाइयां दी। अन्त में पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)