शिवपुरी जिले के बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत दो विशेष रेलगाड़ियाँ निर्धारित।

Goonjta Bharat
0

 शिवपुरी जिले के बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत दो विशेष रेलगाड़ियाँ निर्धारित।

शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शिवपुरी जिले के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दो विशेष रेलगाड़ियाँ जिले को मिली हैं। पहली रेलगाड़ी 26 नवम्बर को मां कामख्या धाम (असम) के लिए रवाना होगी, जिसमें जिले के 279 बुजुर्ग यात्री शामिल होंगे। वहीं दूसरी रेलगाड़ी 4 जनवरी को द्वारका–सोमनाथ के लिए जाएगी, जिसमें 179 बुजुर्ग शामिल होंगे।

मां कामख्या धाम के इच्छुक यात्री 19 नवम्बर तक और द्वारका–सोमनाथ यात्रा के लिए 28 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट एवं तहसील कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है। आवेदन निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय या जनपद कार्यालय से किए और वहीं जमा होंगे।

प्रत्येक आवेदक एक या अधिक स्थानों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन अंतिम चयन केवल एक यात्रा के लिए किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)