शिवपुरी में पहली बार एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025..... 24 एवं 25 दिसम्बर को होगा आयोजन। 50 शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन।

Goonjta Bharat
0

 


शिवपुरी में पहली बार एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025.....

24 एवं 25 दिसम्बर को होगा आयोजन।

50 शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन।

शिवपुरी के शिवपुरी पब्लिक स्कूल में 24 एवं 25 दिसम्बर को शिवपुरी में पहली बार एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन होने जा रहा है जिसमें 50 शॉर्ट फिल्मों का होगा प्रदर्शन।ल के साथ वरिष्ठ फिल्मकारों से बातचीत व सभी फिल्मकारों का होगा सम्मान।

  15 दिसंबर 2025 को शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर लांच हुआ।

इस शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल 2025 में प्रदेश के एक सैकड़ा फिल्मकारों के अलावा मुंबई के भी फिल्मकार शामिल होने के लिए शिवपुरी आ रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल से शिवपुरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

फिल्मकार मंच के प्रमुख लेखक, पत्रकार, फिल्म निर्देशक डॉ. भूपेन्द्र विकल स्टेप टू ग्रोथ फाउंडेशन से जुड़े एस. के. ए प्रोडक्शन के निर्माता, निर्देशक, पत्रकार साहिल खान एवं प्रायोजक अशोक ठाकुर चेयरमैन शिवपुरी पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से बताया कि एम.पी.शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में (5)पांच से (45) पैतालीस मिनिट की फिल्मों का प्रदर्शन निःशुल्क किया जाएगा, साथ इनके निर्माता, निर्देशक कलाकारों को सम्मानित करते हुए, प्रमाण-पत्र एवं अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा, सम्पूर्ण देश की विभिन भाषाओं की शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होगा, इस फेस्टिवल में निर्माता, निर्देशकों, कलाकारों की कार्यशाला भी होगी जिसमें फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकारों के लिए फिल्म निर्माण की तकनीकी, निर्माण प्रक्रिया, प्रसारण पर प्रख्यात फिल्मकार उद्बोधन देंगे.

एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 में पचास (50) शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, सम्पूर्ण देश के शॉर्ट फिल्म निर्माता निर्देशकों ने अपनी शॉर्ट फिल्मों को आनलाइन सबमिट (जमा) कर दी है.

इन शॉर्ट फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, फिल्मकार भी शिवपुरी आ रहे हैं.

शिवपुरी में पहली बार आयोजित होने वाले एम.पी. शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल - 2025 की तैयारियां पूर्ण हो गई है. फिल्मकार शिवनारायण अग्रवाल, रजत शर्मा, आदित्य प्रताप सिंह राठौड़, प्रमोद पुरोहित, सुमित श्रीवास्तव, चेतन बाथम, आबाद वारसी, दीपश्रीवास्तव, उम्मेद सिंह झा, ब्रजेश अग्निहोत्री, मनोज उपाध्याय, तैयारियों में लगे हुए हैं. शिवपुरी के समस्त फिल्म प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है.

साथ ही दौरान फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए इच्छुक युवाओं को कैमरा चलाना एडिटिंग इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

 इस एमपी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 में दर्शकों की एंट्री निशुल्क है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)