जिले में अभी तक 1415.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में इस वर्ष मानसून ने जमकर कृपा बरसाई है। 01 जून 2025 से लेकर 05 अक्टूबर 2025 तक जिले में 1415.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मि.मी. से 598.94 मि.मी. अधिक है, यानी सामान्य से लगभग 73\% अधिक वर्षा दर्ज हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस वर्ष की वर्षा ने पिछले वर्ष के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। गत वर्ष इस अवधि तक 1243.36 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि पूरे वर्ष में कुल 1291.84 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस तरह, इस वर्ष केवल 05 अक्टूबर तक ही पिछले पूरे वर्ष की कुल वर्षा से अधिक पानी बरस चुका है।
