शिवपुरी में करंट लगने से दो भैंसों की मौत, किसान को एक लाख का नुकसान।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सनवारा गांव में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में चर रही किसान सलीम शाह की दो भैंसें टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से किसान को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने बिजली कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटे तार की सूचना पहले भी दी गई थी, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित किसान को तुरंत मुआवजा दिया जाए और जर्जर व झूलते तारों को बदला जाए, अन्यथा वे प्रदर्शन करेंगे।
